Mauganj News : मऊगंज : मऊगंज के देवतालाब क्षेत्र में शिक्षा विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई है। **सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवतालाब की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से कक्षा में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया।
Mauganj News : घटना के दौरान प्लास्टर सीधे छात्रों के ऊपर गिरा, जिससे चार छात्र घायल हो गए, जिनमें दो छात्राओं को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्रों को तुरंत विद्यालय प्रबंधन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छात्राओं को संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया गया।
Mauganj News : यह हादसा देवतालाब स्थित सीएम राइस विद्यालय में हुआ, जहां जर्जर भवन में पढ़ाई करवाए जाने पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। प्राचार्य स्वयं गंभीर छात्रा को लेकर रीवा रवाना हो गए हैं।
Mauganj News : घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में गहरा रोष है। स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग से तत्काल जांच और जर्जर भवन की मरम्मत की मांग की है। एक छात्र ने बताया कि पढ़ाई के दौरान अचानक तेज आवाज हुई और फिर प्लास्टर बच्चों के ऊपर गिर गया। हादसे के बाद सभी छात्र डरे हुए हैं और कई अभिभावक स्कूल परिसर में पहुंच चुके हैं।













