ujjain News :गंभीर नदी में नाव निकालते वक्त पलटी क्रेन, युवक की मौत, तीन घायल

Sanjay Sahu
ujjain News

ujjain News :उज्जैन : उज्जैन के बड़नगर रोड स्थित गंभीर नदी ब्रिज के पास देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के कारण नदी में फंसी एक नाव को क्रेन की मदद से निकालने के प्रयास के दौरान क्रेन पलट गई, जिससे संतोष पिता बाबूलाल मकवाना नामक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में दो से तीन लोग और घायल हुए हैं, जिनकी तलाश और पहचान की जा रही है।

ujjain News :घटना के बाद सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। चिंतामणि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और घायलों की स्थिति जानने के लिए पुलिस अस्पतालों से संपर्क कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *