Niwari News:आम तोड़ते वक्त पेड़ से गिरा व्यक्ति, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Sanjay Sahu
Niwari News

Niwari News:नीरज कुशवाहा/निवाड़ी : निवाड़ी जिले के सरेउआ खिरक गांव में आम तोड़ते वक्त पेड़ से गिरने से 55 वर्षीय जमुना कुशवाहा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब जमुना कुशवाहा आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *