Friday, March 6, 2026
36 C
Raipur

Indore News : 12 साल की उम्र में लापता हुआ बालक 8 साल बाद गोवा में मिला, अब नहीं चाहता परिवार से रिश्ता

Indore News : इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने एक ऐसे मामले को सुलझाया है जिसने 8 साल से सभी को उलझा रखा था। 12 साल की उम्र में लापता हुआ एक बालक अब 20 साल का युवक बन चुका है और गोवा में सुरक्षित पाया गया। वर्ष 2017 में त्रिवेणी नगर से लापता हुए इस बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी मां सूरज बाई ने दर्ज कराई थी।

Indore News : पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां उसने साफ तौर पर कहा कि वह अब अपने परिवार के साथ नहीं रहना चाहता और गोवा में ही अपना जीवन बिताना चाहता है।

Indore News : पुलिस के अनुसार, युवक ने बताया कि वह मां की दूसरी शादी से आहत होकर घर से चला गया था। पहले कुछ समय गंधवानी इलाके में रहा, फिर गोवा पहुंचा, जहां एक कैफे में उसे काम मिल गया और वहीं उसने अपनी नई ज़िंदगी शुरू की। कोर्ट में बयान के बाद पुलिस ने देवास में रहने वाले परिजनों को सूचना दे दी है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि युवक ने अब खुद को “करण” नाम से पहचाना है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

C.G Weather : बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला! बदमाशों ने की मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में...

Related Articles

Popular Categories