Mungeli News :मुंगेली : मुंगेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बीएमओ कार्यालय मुंगेली में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को 54,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
Mungeli News :घटना की जानकारी के अनुसार, ग्राम फंदवानी निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक **ललित सोनवानी** ने एसीबी बिलासपुर इकाई को शिकायत दी थी कि ग्रेच्युटी और अन्य भुगतान के एवज में बृजेश सोनवानी उनसे **61,000 रुपये की रिश्वत** मांग रहा है।
Mungeli News :शिकायत की जांच में पुष्टि होने पर पहले चरण में आरोपी ने 7,000 रुपये ले लिए थे। इसके बाद आज 8 जुलाई को प्रार्थी को शेष राशि देने के लिए भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने तखतपुर स्थित रियांश होटल के पास एक ढाबे में रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।
Mungeli News :एसीबी ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि जब्त कर ली है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले 7 महीनों में मुंगेली जिले में यह छठी एसीबी कार्रवाई है। इससे पहले शिक्षा, राजस्व, पुलिस और बिजली विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी एसीबी के शिकंजे में आ चुके हैं।













