Wednesday, April 15, 2026
29.7 C
Raipur

PM Modi Foreign Trip : ब्रासीलिया में मोदी का शिव तांडव स्त्रोत से भव्य स्वागत….

नई दिल्ली। PM Modi Foreign Trip : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों 5 देशों की विदेश यात्रा पर हैं और इस कड़ी में अब वह ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंच चुके हैं। ब्रासीलिया में उनका स्वागत शिव तांडव स्तोत्र और भारतीय शास्त्रीय नृत्य के साथ पारंपरिक भारतीय अंदाज में किया गया। इससे पहले पीएम मोदी रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।

PM Modi Foreign Trip : ब्रासीलिया में पीएम मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उम्मीद है कि इस बातचीत के दौरान आतंकवाद विरोधी रणनीति, रिन्युएबल एनर्जी, कृषि अनुसंधान और खुफिया जानकारी साझा करने जैसे अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

भारतीय समुदाय ने भी होटल पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने उनसे मुलाकात कर प्रवासी भारतीयों से जुड़ी बातों पर चर्चा की।

ब्रिक्स में भारत की दमदार मौजूदगी

ब्रासीलिया रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने रियो में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने इस मंच से वैश्विक दक्षिण (Global South) की आवाज बुलंद की और ब्राजील को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिक्स को और प्रभावी और समावेशी मंच बनाने में ब्राजील की भूमिका अहम रही।

PM Modi Foreign Trip

अगला पड़ाव: नामीबिया

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा 2 से 10 जुलाई तक चल रही है। अब तक वह घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना और ब्राजील का दौरा कर चुके हैं। ब्राजील के बाद वह अपने अंतिम पड़ाव नामीबिया के लिए रवाना होंगे।

ट्रंप की धमकी से BRICS में हलचल

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने BRICS देशों को धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश BRICS के साथ खड़ा होगा, उन पर 10% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया जाएगा। BRICS की घोषणाओं में अमेरिका का नाम लिए बिना वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (WTO) के नियमों के खिलाफ टैरिफ लगाने पर चिंता जताई गई थी।

क्या है BRICS?

BRICS एक प्रमुख वैश्विक संगठन है जिसमें 11 उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं — ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई, सऊदी अरब और इंडोनेशिया। इसका उद्देश्य इन देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करना है। 2001 में इसकी नींव BRIC के रूप में रखी गई थी जिसे बाद में विस्तार देकर BRICS में बदला गया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Vedanta Power Plan में बॉयलर ब्लास्ट, 30-40 मजदूर झुलसे, अब तक 10 की मौत, मची अफरा-तफरी...#cg

Vedanta Power Plan में बॉयलर ब्लास्ट, 30-40 मजदूर झुलसे, अब तक 10 की मौत, मची अफरा-तफरी...#cg

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

आशा भोसले नहीं रहीं, करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस...#news

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Latest YouTube Shorts

VIP ROAD  होटल में IPL पर सट्टा, RCB MUMBAI मैच पर दांव लगाते...#cg #cgnews #raipur

VIP ROAD होटल में IPL पर सट्टा, RCB MUMBAI मैच पर दांव लगाते...#cg #cgnews #raipur

3 साल की मासूम के साथ गंदी हरकत, नाना ही निकला दरिंदा, गिरफ्तार...#shorts #cg

3 साल की मासूम के साथ गंदी हरकत, नाना ही निकला दरिंदा, गिरफ्तार...#shorts #cg

16 जून से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नया नियम लागू, रोज प्रार्थना अनिवार्य, शनिवार रहेगा नो बैग डे...

16 जून से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नया नियम लागू, रोज प्रार्थना अनिवार्य, शनिवार रहेगा नो बैग डे...

एमएसयू वडोदरा में डांस वीडियो पर विवाद, छात्रा की प्रस्तुति बनी सियासी बहस...#viralvideo #shorts

एमएसयू वडोदरा में डांस वीडियो पर विवाद, छात्रा की प्रस्तुति बनी सियासी बहस...#viralvideo #shorts

पनीर लवर्स सावधान हो जाए ! छत्तीसगढ़ में नकली पनीर का बड़ा खुलासा...#panera #cg #cgnews

पनीर लवर्स सावधान हो जाए ! छत्तीसगढ़ में नकली पनीर का बड़ा खुलासा...#panera #cg #cgnews

स्कूल में छात्र से मारपीट, कान खराब होने पर शिक्षिका गिरफ्तार...#cg #crime #cgpolice

स्कूल में छात्र से मारपीट, कान खराब होने पर शिक्षिका गिरफ्तार...#cg #crime #cgpolice

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

MP News: निजी अस्पतालों पर कार्रवाई अधर में, वंदना हॉस्पिटल को लेकर उठे गंभीर सवाल

MP News: सिंगरौली जिले में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली एक...

Related Articles

Popular Categories