Thursday, March 26, 2026
23.1 C
Raipur

Vaibhav Suryavanshi : सबसे कम उम्र में शतक के बाद अब दोहरे शतक पर नजर, वैभव ने बताया अगला मिशन

Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल के बाद अब इंग्लैंड में अपने खेल से तहलका मचा रहे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने अगले लक्ष्य का खुलासा कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे यूथ वनडे में 143 रन पर आउट होने के बाद उनके मन में दोहरा शतक जड़ने की इच्छा जागी। वैभव मानते हैं कि उनके पास और रन बनाने का मौका था, लेकिन एक खराब शॉट ने उन्हें इस मौके से वंचित कर दिया।

Vaibhav Suryavanshi : इस पारी के दौरान वैभव ने यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया और साथ ही सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि और आगामी लक्ष्य के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

Vaibhav Suryavanshi : वैभव ने बताया कि उन्हें पहले इस रिकॉर्ड के बारे में पता नहीं था, टीम मैनेजर अंकित सर ने उन्हें इसकी जानकारी दी। शुभमन गिल से प्रेरणा लेने वाले वैभव ने कहा कि उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में गिल की दोहरी शतकीय पारी को मैदान पर देखा था, जिसने उन्हें गहराई से प्रभावित किया।

Vaibhav Suryavanshi : अपनी 143 रन की पारी के बारे में उन्होंने कहा कि उस समय उनके पास 20 ओवर शेष थे और वह बड़ी पारी खेल सकते थे। मगर एक ऐसा शॉट खेल बैठे जिसे वह पूरे आत्मविश्वास के साथ नहीं खेल पाए और आउट हो गए।

Vaibhav Suryavanshi : अब उनका लक्ष्य अगला मैच है, जहां वह 200 रन बनाने की कोशिश करेंगे और पूरे 50 ओवर तक बल्लेबाजी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा रन करेंगे, टीम को उतना ही फायदा मिलेगा। वैभव का फोकस अब पूरे मैच में टिके रहने और टीम के लिए योगदान देने पर है।

Vaibhav Suryavanshi : अपनी इस शानदार पारी के साथ वैभव भारत के सबसे कम उम्र में यूथ वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सरफराज खान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2013 में 15 साल और 338 दिन की उम्र में शतक लगाया था। वैभव ने बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शंतो का भी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 14 साल और 241 दिन की उम्र में यूथ वनडे में शतक बनाया था।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories