Rewa Police Station Viral Video : थाना छोड़ रीलिंग में बिज़ी मैडम, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

Parivesh
Rewa Police Station Viral Video

रीवा। Rewa Police Station Viral Video :  मध्य प्रदेश के रीवा जिले की महिला थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। वीडियो में वह थाने के भीतर बॉलीवुड के एक रोमांटिक गाने पर अभिनय करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है—जहां कुछ लोग इसे अनुशासनहीनता बता रहे हैं, वहीं कुछ इसका समर्थन करते हुए इसे निजी अभिव्यक्ति की आज़ादी कह रहे हैं।

Rewa Police Station Viral Video : बताया गया है कि वायरल वीडियो माधुरी दीक्षित और अक्षय कुमार की फिल्म आरज़ू के गाने “तेरे दिल में आ गए तो…” पर फिल्माया गया है, जिसे खुद थाना प्रभारी ने वर्दी में थाने के अंदर शूट किया है।

सोशल मीडिया पर बंटे रिएक्शन
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय दो धड़ों में बंटी दिख रही है। एक तरफ राजीव तिवारी जैसे यूजर्स ने लिखा कि “मैडम वर्दी में रील बना रही हैं और कोई रोकने वाला नहीं, जबकि कई पुलिसकर्मियों को ऐसे मामलों में सस्पेंड किया गया है।”

दूसरी ओर कुछ यूजर्स जैसे द्वारिका चतुर्वेदी ने इसे व्यक्तिगत आज़ादी बताया और कहा, “हर नागरिक को संविधान ने स्वतंत्रता का अधिकार दिया है, अगर वह खुश हैं और कोई अनुशासनहीनता नहीं कर रहीं तो इसमें आपत्ति क्यों?”

एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा, “इनकी जगह थाने में नहीं, मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में होनी चाहिए।”

प्रशासन की चुप्पी, जनता में बहस
अब तक इस मामले में जिले के उच्चाधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि यह मामला प्रशासनिक गरिमा बनाम व्यक्तिगत आज़ादी की बहस में बदलता नजर आ रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *