HomeMadhya Pradeshमऊगंज में कुदरत का कहर : पेड़ के नीचे खड़े तीन ग्रामीणों...

मऊगंज में कुदरत का कहर : पेड़ के नीचे खड़े तीन ग्रामीणों की आकाशीय बिजली से मौत, हर परिवार को मिले 4-4 लाख…

Date:

Related stories

मऊगंज। मऊगंज में कुदरत का कहर : तेज बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े तीन ग्रामीणों की उस वक्त जान चली गई, जब अचानक आकाशीय बिजली गिरी और सभी उसकी चपेट में आ गए। यह दर्दनाक हादसा शनिवार को मऊगंज नगर के वार्ड क्रमांक-1 दुबगवा कुर्मियान में हुआ, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

मऊगंज में कुदरत का कहर : मृतकों की पहचान सुखवेन्द्र पटेल (60), लवकुश पटेल (15) और चैतू कोल (65) के रूप में हुई है। तीनों मवेशी चराने निकले थे और बारिश शुरू होने पर पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। लेकिन कुदरत का यह फैसला किसी को मंजूर नहीं था — एक ही बिजली ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं।

ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन, एसपी दिलीप कुमार सोनी और नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल अस्पताल पहुंचे।

प्रशासन ने तत्काल राहत देते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही, मौसम को लेकर सतर्कता बरतने की अपील भी की गई है।

प्रशासन की अपील: मौसम विभाग की चेतावनी को हल्के में न लें। बारिश या आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे या ऊंची जगहों पर खड़ा न हों।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here