MP NEWS : भोपाल : बालाघाट बैहर रोड पेट्रोल पंप के पास कॉलोनाइजर द्वारा प्लॉटिंग किए जाने के चलते वर्षों पुराना नाला बंद हो गया । जिससे बारिश का पानी खेतों में भर जाने से किसानों द्वारा की गई रोपाई बर्बाद हो गई, जिससे नाराज किसानों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
MP NEWS : आक्रोशित किसानों ने बंद नाला खोले जाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर जमकर प्रदर्शन किया। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई । अचानक हुए चक्काजाम की सूचना मिलने पर तहसीलदार राजस्व अमले और पुलिस बल के साथ मौका स्थल पर पहुंचे । इनके अलावा पूर्व सांसद कंकर मुंजारे किसानों के समर्थन में पहुंचे ।
MP NEWS : जिन्होंने बताया कि वे वर्षों से यहां नाला देखते आ रहे हैं । पिछले साल तक ये नाला चालू था । इसी साल बंद किया गया है । प्रशासन जल्द निर्णय लेकर नाला खुलवाए अन्यथा इससे बड़ा आंदोलन होगा । वहीं तहसीलदार ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में यहां कोई नाला दर्ज नहीं है। फिलहाल किसानों को राहत देने के लिए नगरपालिका के सहयोग से बंद नाले को खुलवाया जाएगा । कॉलोनाइजर को नोटिस दे दिया गया है । सोमवार को मामले की सुनवाई होगी ।









