Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News : संजय गांधी अस्पताल में मारपीट, वार्ड बॉय और अटेंडर...

Reva News : संजय गांधी अस्पताल में मारपीट, वार्ड बॉय और अटेंडर आमने-सामने, CCTV फुटेज आया सामने, देखें वीडियो

0
105
Reva News
Reva News

Reva News : रीवा : रीवा के संजय गांधी अस्पताल में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात वार्ड बॉय और मरीज के अटेंडर के बीच जमकर मारपीट हुई। पहले अस्पताल के अंदर वार्ड बॉय और उसके साथियों ने अटेंडर को पीटा, फिर जैसे ही वार्ड बॉय बाहर निकला, गेट नंबर-2 के पास अटेंडर और उसके साथियों ने मिलकर बदला लिया और बेरहमी से हमला किया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक को पीटते हुए देखा जा सकता है।

Reva News : अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी। घटना के बाद मारपीट करने वाले युवक गेट से भागकर अपनी जान बचाते दिखे।

Reva News : गौरतलब है कि इससे पहले भी अस्पताल में आउटसोर्स स्टाफ द्वारा मरीजों के परिजनों से मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई के अभाव में ऐसे कर्मचारी बेखौफ नजर आ रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here