Pm Modi : नई दिल्ली :संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक और अहम समर्थन मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्रिनिदाद एवं टोबैगो यात्रा के दौरान इस कैरेबियाई देश ने भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अपना पूर्ण समर्थन घोषित किया। प्रधानमंत्री मोदी और त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में यह घोषणा की गई। इस दौरान बुनियादी ढांचा, औषधि, कृषि, स्वास्थ्य, डिजिटल परिवर्तन, यूपीआई प्रणाली और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने हेतु छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
Pm Modi : शनिवार को जारी संयुक्त बयान में दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक सुधारों की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें सुरक्षा परिषद का विस्तार शामिल है ताकि यह वर्तमान वैश्विक वास्तविकताओं को बेहतर ढंग से दर्शा सके। साथ ही, भारत ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो की 2027-28 के लिए UNSC की अस्थायी सदस्यता की उम्मीदवारी का समर्थन करने का वादा किया, जबकि त्रिनिदाद ने भारत की 2028-29 की उम्मीदवारी का समर्थन करने का आश्वासन दिया।
Pm Modi : प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा त्रिनिदाद एवं टोबैगो के साथ भारत के विशेष संबंधों को मजबूत करने वाली मानी जा रही है। यह 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच दोस्ती को नई ऊर्जा मिलने की बात कही। उन्होंने कैरेबियाई देश में बसे भारतीय मूल के लोगों की छठी पीढ़ी को OCI कार्ड की पेशकश की घोषणा भी की।
Pm Modi : दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई की प्रतिबद्धता दोहराई और ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों के बीच सहयोग तथा ‘भारत-कैरिकॉम’ साझेदारी को सशक्त बनाने पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री बिसेसर को भारत आने का आमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
Pm Modi : इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को संबोधित किया और भारत-त्रिनिदाद के ऐतिहासिक क्रिकेट संबंधों को भी रेखांकित किया। विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को दोनों देशों के बीच मजबूत मित्रता का प्रतीक बताया है।












