Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal News : भोपाल स्टेशन पर सुरक्षा में बड़ी चूक, प्लेटफॉर्म पर...

Bhopal News : भोपाल स्टेशन पर सुरक्षा में बड़ी चूक, प्लेटफॉर्म पर दौड़ी कार और स्कूटर, देखें वीडियो

0
83

Bhopal News : भोपाल : भोपाल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्टेशन परिसर के प्लेटफॉर्म पर कार और स्कूटर दौड़ते नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर एक युवक स्कूटर चलाते हुए नजर आया, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर तेज रफ्तार कार के साथ युवक प्लेटफॉर्म तक पहुंच गया। ये पूरा घटनाक्रम यात्रियों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने स्टेशन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here