Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Mandsaur News : मंदसौर में डोडाचूरा से भरी कार कुएं में गिरी,...

Mandsaur News : मंदसौर में डोडाचूरा से भरी कार कुएं में गिरी, तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

Mandsaur News
Mandsaur News

Mandsaur News : मंदसौर। नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में डोडाचूरा से भरी एक कार कुएं में गिरी हुई पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने SDRF की मदद से कार को कुएं से बाहर निकलवाया, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ है।

Mandsaur News : बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस मादक पदार्थ तस्करों का पीछा कर रही थी, तभी तस्करों ने रास्ता बदलकर भागने की कोशिश की और संभवतः खुद को छिपाने की नीयत से कार को कुएं में गिराकर फरार हो गए।

Mandsaur News : कार में सवार कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here