Monday, May 18, 2026
31.7 C
Raipur

CG NEWS : घरघोड़ा तहसील परिसर में झुंड बनाकर मंडरा रहे जमीन के दलाल, कार्यालय बना भ्रष्टाचार का पनाहगार।

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा : जिला कलेक्टर के टुलमुल कार्यशैली के कारण तहसील कार्यालय घरघोड़ा आये दिन सुर्ख़ियो में रहता है, प्रशासनिक कमजोरी का आलम इस कदर आमजन को प्रभावित कर रहा है? इसके लिए जमीनी हकीकत को समझना पड़ेगा।

CG NEWS : घरघोड़ा राजस्व अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय से लैलूंगा तमनार तहसील का भूमि संबंधित रजिस्ट्री रजिस्ट्रार द्वारा किया जाता है जिसके कारण क्षेत्र के सारे जमीन दलाल घरघोड़ा तहसील परिसर में गिद्ध की तरह अपने शिकार खोजते रहते है।

CG NEWS : प्रशासनिक उदासीनता के कारण रायगढ़ जिले का घरघोड़ा तहसील इन दिनों भू-माफियाओं के शिकंजे में जकड़ा अपनी मुक्ति के लिये छटपटा रहा है । संपूर्ण वीरानगी के इस माहौल में दूर-दूर तक ऐसा सूत्रधार नजर नहीं आ रहा है जो इसकी मुक्ति के लिये पहल कर सके । जिला मुख्यालय के नजदीक पनप रहे इन भू-माफिया तत्वों में कुछ सरकारी कर्मचारियों के अलावा क्षेत्रीय दलाल भी शामिल हैं, जिसमें सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका तहसील कार्यालय परिसर के भीतर मंडराने वाले बिना लाईसेंस प्राप्त तथा कथित अर्जीनवीस निभाते हैं.

CG NEWS : जिनके द्वारा ग्रामीण अंचलों से आये भोल-भाले ग्रामीण एवं स्थानीय लोगों को भी अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाकर उनसे उनकी जमीन जायदाद और आर्थिक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी एकत्र करते हैं और फिर प्रारंभ होता है इन्हें अपने जाल में फंसा कर येन-केन प्रकारेण अपनी जमीन बेचने के लिये तैयार करने व इन ग्रामीणों के लिए ग्राहक तलाशने का दौर ।

CG NEWS : अब इन दलालों के पास इतना राशि तो उपलब्ध नहीं रहती है कि जिससे स्वयं उस जमीन को खरीद सके, इसके लिए अब वे सरकारी कर्मचारियों का सहायता लेते हैं जो जमीनों के खरीद बिक्री में व्यक्तिगत रूचि रखने के साथ आर्थिक रूप से इतने मजबूत हो कि वह इन जमीनों को खरीदने के लिये लाखों रूपये फंसा सकता हो । अब ऐसे दलाल कर्मचारियों का तहसील मुख्यालय में कोई कमी नहीं है और यही कारण है कि भूमि की दलाली के वजह से कई कर्मचारी आज करोड़ों रूपये मूल्य के जमीनों के मालिक बन बैठे हैं.

CG NEWS : जब इन भू-माफियाओं से दलालों के इस गोरखधंधे की हकीकत जानने के लिए संपर्क किया गया तो उनके द्वारा ऐसे कई चौकाने वाले तथ्य उजागर किया गये जिसे सुनकर विश्वास नहीं होता कि ये सारा गोरखधंधा प्रशासनिक अधिकारियों की छत्रछाया में हो रहा है, इसी कारण से आज तक किसी भी भू-माफिया के उपर कोई कार्यवाही नहीं किया गया है जिससे इनके जमीन दलाली का धंधा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। जहां अब तक इनके निशाने पर वे गरीब भू-स्वामी होते थे.

 

CG NEWS : जिनकी जमीन मुख्य मार्गों और नगर के प्रमुख बस्तियों में होती थी जिनमें से अधिकांश को वे भू-माफिया तत्व अपने निकटतम रिश्तेदारों के नाम पर खरीद चुके हैं या फिर अपना उचित कमीशन पाकर दूसरों को बिक्री करवा दिये हैं अब बाकी बचे जगहों पर भी ये तत्व अपनी गिद्ध दृष्टि जमाये बैठे हैं। अब ये जमीन चाहे किसी की भी हो इन्हें कोई मतलब नहीं है अगर है भी तो इतना ही कि उस जमीन को भी ये अपने रिश्तेदारों के नाम पर करवा लें या फिर इसे सस्ते में लेकर दूसरों को तीन गुने दाम में बेंचकर अपनी धनपिपासा को शांत कर सके.

CG NEWS : इन्हीं भूमियों की दलाली से पटवारी से लेकर उससे उपर के लोग देखते ही देखते लाखों में खेलने लगे हैं मगर इस और कोई कार्यवाही नहीं होने के संबंध में जो कारण बताया जा रहा है वह और भी चौकाने वाला है इस संबंध में बताया जा रहा है कि इन भू-माफियाओं के कुछ संपत्ति का मालिक यहां पदस्थ होने वाले आला अधिकारी होते हैं जो अपनी काली कमाई से स्वयं जमीन न लेकर अपने अधीनस्थ इन कर्मचारियों के रिश्तेदारों के नाम पर जमीन खरीदते हैं क्योंकि जब कभी शिकायत हो तो वे कर्मचारी ही फंसे और वे सुरक्षित बच निकले ।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : महाकाल मंदिर में गूंजा “हर-हर महादेव”, ब्रह्म मुहूर्त में हुई दिव्य भस्म आरती

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories