Friday, May 22, 2026
37.2 C
Raipur

Khairagarh Crime News : मां-बेटी और भतीजे ने पड़ोसन को हंसिए से काटा, गला घोंटकर ली जान….

खैरागढ़। Khairagarh Crime News : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अंधविश्वास ने एक और जान ले ली। टोनही के शक में एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतका की पड़ोसन, उसकी बेटी और भतीजा ही निकले। तीनों ने मिलकर पहले महिला को हंसिए से काटा, फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

Khairagarh Crime News : मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र के खैरबना गांव का है। मृतका की पहचान मोहिनी साहू (30) के रूप में हुई है। आरोपियों में सविता साहू (39), उसकी बेटी जसिका साहू (19) और भतीजा दीपेश साहू (24) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

दोपहर की खामोशी बनी मौत की गवाह

घटना 26 जून की दोपहर की है। जब मोहिनी घर में अकेली थी, तभी तीनों आरोपी उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सविता लंबे समय से मोहिनी पर ‘टोनही’ होने का आरोप लगाकर उसे बदनाम कर रही थी। उसी झूठे अपमान का बदला लेने के लिए उसने बेटी और भतीजे के साथ मिलकर महिला पर हमला किया। हमले के बाद तीनों फरार हो गए।

बच्चों ने देखी मां की लाश

दोपहर में स्कूल से लौटे बच्चे जब घर पहुंचे तो कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर मोहिनी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

पुलिस जांच जारी, अंधविश्वास बना जानलेवा

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि अंधविश्वास और टोनही प्रथा जैसी कुरीतियां आज भी ग्रामीण समाज में गहराई तक जड़ें जमाए हुए हैं और महिलाओं के खिलाफ हिंसा का बड़ा कारण बन रही हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatarpur  में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Chhatarpur में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories