MP NEWS : राजपुर के चितावाल में गहरे कुएं में गिरा हिरण , फॉरेस्ट विभाग ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू

Sanjay Sahu

MP NEWS : बड़वानी : बड़वानी में राजपुर के ग्राम चितावल में 40 फीट गहरे कुएं में हिरण के गिरे होने की सूचना मिलने पर वन विभाग राजपुर की टीम ने मौके पर पहुंच कर हिरण का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया तथा हिरण को पास के जंगल में सुरक्षित छोर दिया गया मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी राजपुर, परिक्षेत्र सहायक गेंदों सिंह बामनिया, नीलेश मंडलोई वनरक्षक, प्रदीप चौधरी वनरक्षक, विकास अम्बेकर वनरक्षक, राजेन्द्र गोयल वनरक्षक, योगेश मंडलोई वनरक्षक द्वारा हिरण का सफल रेस्क्यू किया गया।

MP NEWS : ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील राठौड़ ने जानकारी देकर बताया की गहरे कुएं में हिरण गिरने की सूचना ग्रामीणों को मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी वहीं सफलता पूर्वक रेस्क्यू जब किया गया एवं पास के जंगल में छोड़ा गया तो ग्रामीणों में हर्ष उल्लास का माहौल देखने को मिला है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *