मंत्री के निजी सचिव पर जानलेवा हमला, चाकू से किया लहूलुहान

Parivesh
मंत्री के निजी सचिव पर जानलेवा हमला, चाकू से किया लहूलुहान

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निजी सचिव रवि विजयवर्गीय पर उबर कैब ड्राइवर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना पलासिया थाना क्षेत्र के साकेत नगर की है, जहां रवि विजयवर्गीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए कैब में सामान रख रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हुआ और ड्राइवर ने चाकू से हमला कर दिया। घायल रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर शैलेश को गिरफ्तार कर चाकू और कार जब्त कर ली है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *