Thursday, May 21, 2026
38.1 C
Raipur

Jabalpur Airport में बम की धमकी से हड़कंप, टर्मिनल खाली कर कराया गया सर्च ऑपरेशन…..

जबलपुर। Jabalpur Airport : डुमना एयरपोर्ट में रविवार सुबह एक धमकी भरे ईमेल से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट के आधिकारिक मेल पर प्राप्त संदेश में दावा किया गया कि टर्मिनल परिसर के आसपास पैक बैग में शक्तिशाली विस्फोटक रखे गए हैं। इस सूचना के मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई की और पूरे टर्मिनल को खाली करा दिया गया।

 Jabalpur Airport : सभी यात्रियों और कर्मचारियों को टर्मिनल से बाहर निकालने के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS), डॉग स्क्वॉड और अन्य आपातकालीन टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और एयरपोर्ट के भीतर और बाहर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

मुख्य सुरक्षा अधिकारी अंकुर मौर्य की ओर से खमरिया थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह मेल सिर्फ जबलपुर को ही नहीं, बल्कि देशभर के करीब 40 एयरपोर्ट को एक ही समय पर भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि ईमेल में साफ लिखा था— “नमस्ते, एयरपोर्ट के आसपास बैग में शक्तिशाली बम रखे गए हैं, तुरंत खाली कराएं नहीं तो बड़ा नुकसान होगा।”

एयरपोर्ट प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने इस ईमेल को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए। जांच पूरी होने के बाद ही टर्मिनल को सामान्य संचालन के लिए खोला गया।

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेल की जांच की जा रही है और साइबर टीम इसकी तकनीकी पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच में यह मेल फर्जी प्रतीत हो रहा है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर कोण से पड़ताल कर रही हैं।

यह घटना एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था की तत्परता को दर्शाती है, लेकिन साथ ही झूठी सूचना भेजने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत को भी उजागर करती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Latest YouTube Shorts

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories