CG Politics : कांग्रेस भवन से पीसीसी चीफ दीपक बैज का iPhone चोरी: मंत्री केदार कश्यप बोले– क्या आपकी पार्टी में ही हो रही जासूसी?

Sanjay Sahu
CG Politics

CG Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का iPhone 15 Pro रविवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से चोरी हो गया। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। वहीं राज्य सरकार के मंत्री केदार कश्यप ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस पार्टी के भीतर ही साजिश की आशंका जताई है।

CG Politics : मंत्री केदार कश्यप ने सवाल उठाया कि दीपक बैज को यह बताना चाहिए कि उनकी जासूसी कौन कर रहा है और कौन उनके निजी रहस्यों को जानना चाहता है। उन्होंने कहा कि यदि बैज को कांग्रेस के ही किसी नेता पर शक है, चाहे वह भूपेश बघेल हों या टीएस सिंहदेव, तो उन्हें खुलकर नाम लेना चाहिए ताकि सरकार उस दिशा में कार्रवाई कर सके और उनका मोबाइल उन्हें सुरक्षित वापस दिला सके।

CG Politics : कश्यप ने यह भी कहा कि दीपक बैज को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके पास ऐसा क्या राज़ है, जिसे उनकी ही पार्टी के लोग जानना चाहते हैं। यदि यह राज़ सामने आ गया तो कांग्रेस की स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपक बैज सच्चाई को जनता के सामने लाएंगे।

CG Politics : मोबाइल चोरी की घटना उस समय हुई जब कांग्रेस मुख्यालय में एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान दीपक बैज कुछ देर के लिए मीडिया से बातचीत करने बाहर निकले थे। उसी दौरान एक व्यक्ति, जो कार्यकर्ता के रूप में वहां मौजूद था, उनका मोबाइल चोरी कर ले गया। इस मामले की शिकायत खम्हारडीह थाने में की गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *