Monday, May 18, 2026
32.9 C
Raipur

MP NEWS : विकास कार्यों में विलंब करने बालों पर होगी कार्रवाई, सभी कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करे : गोविंद सिंह राजपूत

MP NEWS : भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जो भी विभाग या एजेंसी कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक नहीं करेगा एवं कार्य विलंब से करेगा, उस ठेकेदार एवं अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की पंचायत एवं ग्रामवासियों की सहमति से कार्यों के स्थल का चयन किया जाए, कहीं सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हो तो उसे हटाने की कार्रवाई करें। जो ठेकेदार लगातार कार्यों में विलंब कर रहे हैं उनको ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई करें एवं सभी कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र करे।

MP NEWS : खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सागर में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जनपद पंचायत अध्यक्ष राम बाबू सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद सिंह टिंकू राजा, सीईओ जिला पंचायत विवेक के वी, एसडीएम सागर श्रीमती आदिती यादव एसडीम राजगढ़ अशोक सेन, सीईओ जनपद पंचायत, सहित निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

MP NEWS : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य चल रहे हैं उनका कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य चाहे वह छोटे हो या बड़े, सभी पर एक आकार की भूमि पूजन लोकार्पण के बोर्ड लगाए। उन्होंने कहा कि लोकार्पण एवं भूमि पूजन निर्माण कार्यों की सूची अलग-अलग लागत राशि के साथ प्रस्तुत करें। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में जो भी कार्य जिनमें मंदिर निर्माण, चबूतरा निर्माण, विद्यालय निर्माण, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, मंगल भवन निर्माण, नाला निर्माण, स्टॉप डेम, निर्माण कार्य चल रहे हैं सभी गुणवत्ता के साथ बनाएं। उन्होंने कहा कि जहां भी भूमि आवंटन का विवाद है इसका प्रतिवेदन तत्काल प्रस्तुत करें, जिससे उसका निराकरण किया जा सके।

MP NEWS : ग्रामवासियों से चर्चा कर तय करें निर्माण कार्य

MP NEWS : मंत्री राजपूत ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए की कोई भी निर्माण कार्य ग्रामवासियों की चर्चा के बगैर न बनाया जाए, सभी निर्माण कार्य ग्रामवासियों की पहुंच हो वहां पर किया जाए। मंत्री श्री राजपूत ने निर्देश दिए की इसी प्रकार सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हैंडपंप सभी चालू रहे, इसकी भी विशेष व्यवस्था की जाए कहीं भी पेयजल की समस्या न रहे, हैंडपंप खराब होने की स्थिति में उसकी तत्काल मरम्मत की जाए ।इसी प्रकार आने वाली मौसम में किसान भाइयों के लिए विद्युत आपूर्ति निरंतर बनाई रखी जावे। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरोदा सागर सहित अन्य जगह फ्रूट फॉरेस्ट के तहत प्लांटेशन किया जा रहा है।उसके लिए स्व सहायता समूह की प्रतिनिधि पूरी तत्परता के साथ कार्य करें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories