Wednesday, March 4, 2026
33.9 C
Raipur

Automobile: Jeep Cherokee, 2026 में नए लुक और दमदार पावर के साथ मचाएगी धूम

Automobile: लगभग आधी सदी के इंतजार के बाद एक बार फिर Jeep Cherokee वापसी को तैयार है। जीप ने 2023 में अपनी लोकप्रिय SUV Cherokee को बंद कर दिया था, लेकिन अब कंपनी इसे एक दमदार, मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से लैस अवतार में फिर से लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में जारी टीजर में 2026 Jeep Cherokee की झलक दिखाई गई है, जिससे इसके डिजाइन और परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाया जा सकता है।

2026 की चेरोकी SUV अपने सिग्नेचर बॉक्सी लुक और 7-स्लॉट ग्रिल के साथ आएगी, जो Jeep ब्रांड की पहचान है। इसमें U-शेप LED DRLs, रेक्टैंगुलर हेडलैंप्स, बड़े एयर वेंट्स और हनीकॉम्ब स्टाइल फ्रंट ग्रिल देखने को मिलेंगे। रूफ रेल्स, नए अलॉय व्हील्स और फ्लैप टाइप डोर हैंडल्स जैसे अपडेट इसके डिजाइन को मॉडर्न बनाते हैं। इसका लुक Wagoneer S और Compass से प्रभावित है, लेकिन इसमें अपनी अलग पहचान बरकरार रखी गई है।

Automobile:  2026 Jeep Cherokee में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन ऑप्शन उपलब्ध हो सकते हैं।

  • हाइब्रिड वर्जन में 3.0L ‘Hurricane’ ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो लगभग 556 PS पावर और 707 Nm टॉर्क देने में सक्षम होगा।

  • ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन की भी चर्चा है, जिसमें 100kWh बैटरी पैक और डुअल मोटर सेटअप दिया जा सकता है। इससे करीब 500 PS आउटपुट मिल सकता है।

Cherokee 2026 का ग्लोबल डेब्यू 2025 के अंत में होने की उम्मीद है, संभवतः Los Angeles Auto Show में। इसके बाद 2026 की शुरुआत में SUV की लॉन्चिंग की जा सकती है।
इसका निर्माण मैक्सिको के टोल्युका असेंबली प्लांट में किया जाएगा।

2026 Jeep Cherokee तीन ट्रिम्स में उपलब्ध हो सकती है:

  • Sport

  • Latitude

  • Limited

क्या भारत आएगी नई Cherokee?

फिलहाल Jeep India के पोर्टफोलियो में Compass, Meridian, Wrangler और Grand Cherokee जैसे मॉडल्स मौजूद हैं। हालांकि, Cherokee 2026 की भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन SUV प्रेमियों को इस आइकॉनिक वापसी का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories