Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Ujjain News : अश्लीलता से बढ़ रहे अपराध : डीजीपी मकवाना…..

Ujjain News : अश्लीलता से बढ़ रहे अपराध : डीजीपी मकवाना…..

0
108
Ujjain News
Ujjain News

उज्जैन। Ujjain News :ध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना आज उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने संभागीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराधों की स्थिति और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित इस समीक्षा बैठक के बाद डीजीपी मकवाना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ते दुष्कर्म के मामलों के पीछे इंटरनेट पर फैल रही अश्लीलता और समाज में नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट भी एक बड़ा कारण है।

Ujjain News : डीजीपी ने कहा कि केवल पुलिस कार्रवाई से नहीं, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी सुधार की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस विभाग में जल्द ही 8,500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे फोर्स को मजबूती मिलेगी।

बैठक के दौरान डीजीपी ने उज्जैन संभाग के अपराध ग्राफ, नशा तस्करी, महिला अपराध और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश भी दिया।

नक्सली मोर्चे पर बड़ी सफलता
कैलाश मकवाना ने दावा किया कि प्रदेश में 10 बड़े नक्सलियों को मार गिराया गया, जो मध्यप्रदेश पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशनल कार्यवाही में सुधार हुआ है और आगे भी इस दिशा में और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर आईजी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौजूद थे।

मुख्य बिंदु:

  • उज्जैन में अपराध समीक्षा बैठक

  • बढ़ते दुष्कर्म मामलों पर गहरी चिंता

  • 8500 पुलिस पदों पर जल्द भर्ती

  • नक्सल ऑपरेशन में रिकॉर्ड सफलता

  • पुलिस कंट्रोल रूम में पौधारोपण

यह दौरा डीजीपी मकवाना के प्रदेशव्यापी निरीक्षण अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत वे कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं और प्रशासनिक सुधारों को गति दे रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here