Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav : निवाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, 44 करोड़...

Chief Minister Mohan Yadav : निवाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, 44 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा का किया अनावरण

0
111
Chief Minister Mohan Yadav
Chief Minister Mohan Yadav

Chief Minister Mohan Yadav : निवाड़ी/ नीरज कुशवाहा : निवाड़ी जिले पृथ्वीपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जहां उन्होंने देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन में शामिल हुए और देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा का किया अनावरण साथ ही जिले में 44 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निवाड़ी जिले की सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल अच्छरु माता मंदिर को 5 करोड़ की राशि डेवलपमेंट के लिए दी है, इसके साथ ही उन्होंने कहा की आने वाले समय में अच्छरू लोक बनाया जाएगा, जिससे यह स्थान बुंदेलखंड के साथ-साथ भारत में अपना अलग स्थान बना सके.

 

Chief Minister Mohan Yadav : निवाड़ी जिले में अदरक और हल्दी की खेती अधिक होने के चलते पृथ्वीपुर में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की घोषणा, वही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की अंबेडकर के जीवन में सारे कष्ट दिए, अंबेडकर जी के जीवित समय उन्हें लोकसभा का चुनाव नहीं जितने दिया।

Chief Minister Mohan Yadav : अंबेडकर के जीवन में उनका शरीर छूट गया तो दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार नहीं करने दिया, उनकी पत्नी उनका शव लेकर मुंबई जाकर अंतिम संस्कार करती हैं तो प्लेन का खर्चा भी अंबेडकर जी की पत्नी से लिया गया, यह कांग्रेसी कहते हैं की हम अंबेडकर जी की बात करते हैं, यह वोट के भूखे हैं, संविधान की हत्या करते हैं, इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह के शासन के कार्यकाल की लोगों को दिलाई याद।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here