Santosh Pandey Targets Congress: राज्योत्सव से कांग्रेस की दूरी पर सांसद संतोष पांडेय का हमला, बताया कालनेमि जैसा ढोंगी प्रेम

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Santosh Pandey Targets Congress: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस नेताओं के शामिल न होने पर भारतीय जनता पार्टी के राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने तीखा हमला बोला है। रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्योत्सव के इस गौरवशाली मंच पर कांग्रेस का एक भी नेता मौजूद नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को राज्योत्सव की कोई खुशी नहीं है और उनका राजनीति में आना केवल कुर्सी पाने के लिए होता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कालनेमि दानव ढोंगी था, ठीक वैसा ही ढोंगी प्रेम कांग्रेस नेताओं का छत्तीसगढ़ के प्रति है।

सांसद संतोष पांडेय ने राज्य निर्माण के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व में लोगों ने एक अलग राज्य की कल्पना की थी। कांग्रेस के शासनकाल में भी एक राज्य तेलंगाना का निर्माण हुआ था, लेकिन उसके गठन के दौरान भारी खून-खराबा हुआ था। इसके विपरीत छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण बिना किसी खून-खराबे और हिंसा के शांतिपूर्ण ढंग से हुआ है। उन्होंने दावा किया कि आज छत्तीसगढ़ में पूरी तरह अमन और चैन का माहौल बना हुआ है।

दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर भी सांसद संतोष पांडेय ने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि बस्तर में कभी जनताना सरकार चला करती थी और पूरा देश जानता है कि वहां बंदूक की नोक पर व्यवस्थाएं चलाई जाती थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे रवैये को सही मायनों में ‘दिमागी नक्सली’ कहा है। सांसद ने आरोप लगाया कि जब संसद का वास्तविक सत्र चलता है, तब कांग्रेस नेता चर्चा में भाग लेने के बजाय भाग खड़े होते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ताउम्र यही गलती करते रहे कि धूल चेहरे पर थी और वे आईना साफ करते रहे।

Read More : Chhattisgarh State Award 2026: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर 36 राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, देखें पूरी सूची

आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनाव तैयारियों पर बात करते हुए सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि पार्टी हर स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अहिवारा विधानसभा उपचुनाव और प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कहा कि किसी भी विधायक के असमय चले जाने के बाद रिक्त स्थान की पूर्ति करना संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के योगदान को याद किया।

सांसद ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनाव और लोकतांत्रिक लड़ाई के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहती है। आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की बैठकों का दौर लगातार जारी रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि बूथ और शक्ति केंद्रों के स्तर पर कार्यकर्ताओं की नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी, क्योंकि भाजपा में रणनीतिक बैठकों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *