Monday, May 18, 2026
30.1 C
Raipur

Mauganj News: सड़क पर कहर बनकर टूटते थे ये चार लुटेरे, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

Mauganj News: नेशनल हाईवे पर महिलाओं, बुजुर्गों और मजबूर यात्रियों को निशाना बनाने वाले फिल्मी स्टाइल के लुटेरे गिरोह का आखिरकार मऊगंज पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के नेतृत्व में मऊगंज थाना पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. इरसाद, मो. अरबाज, रोहित पटेल और सुनील सोनी शामिल हैं। पिछले कई महीनों से मऊगंज से पन्नी चौराहा तक के नेशनल हाईवे पर महिलाओं और यात्रियों को लूटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। बदमाश दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। रीवा और मऊगंज में सक्रिय दो अलग-अलग गैंग में से एक गिरोह को मऊगंज पुलिस ने दबोच लिया है।

Mauganj News: पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि रोहित पटेल और बाबू खान इस गिरोह का संचालन कर रहे थे, जबकि तबारक खान और पीके कोल ढाबों से राहगीरों की रैकी करते थे। महिलाओं को अकेला देखकर ये गिरोह वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने लगातार हो रही चैन स्नैचिंग और लूट की घटनाओं की जांच में मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग का सहारा लिया। जानकारी के अनुसार, इन लुटेरों ने कई घटनाओं में महिलाओं से नकद, मोबाइल, पर्स, जेवर और दस्तावेज लूटे थे।

लूट की घटनाएं:

अनीता तिवारी: ₹5000 नकद और मोबाइल

सपना तिवारी: ₹2000 और फोन

साधना मिश्रा: ₹4000 और मोबाइल

विभा साकेत: ₹9000 और चांदी के जेवर

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने बरामद किया:

एक काली पल्सर बाइक

चार एंड्रॉइड मोबाइल

चांदी के जेवर

₹1500 नकद

आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पर्स आदि

लुटेरे अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी किया गया अधिकांश माल रघुनाथगंज निवासी सुनील सोनी को बेचा जाता था।

पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। उन्होंने कहा, “महिलाओं को टारगेट कर रहे इन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और हाईवे पर सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : महाकाल मंदिर में गूंजा “हर-हर महादेव”, ब्रह्म मुहूर्त में हुई दिव्य भस्म आरती

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर...

Related Articles

Popular Categories