रायपुर। Raipur Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव के अवसर पर इस बार दर्शकों को बेहद रोमांचक और ऐतिहासिक नजारा देखने को मिलने वाला है। भारतीय वायुसेना (IAF) की विश्व प्रसिद्ध ‘सारंग’ (Sarang) हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम राज्योत्सव के मुख्य समारोह में अपना हैरान कर देने वाला एयर शो प्रस्तुत करने के लिए राजधानी रायपुर पहुंच चुकी है। कार्यक्रम से पहले टीम ने नया रायपुर के आसमान में अपने हेलिकॉप्टरों के साथ रिहर्सल और अभ्यास शुरू कर दिया है, जिसकी गूंज पूरे इलाके में सुनाई दे रही है।
रायपुर राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का दम! सारंग हेलीकॉप्टर टीम पहुंची राजधानी, 2 नवंबर को आसमान में दिखाएगी हैरतअंगेज करतब।
#RaipurRajyotsav #SarangTeam #IndianAirForce #CGNews #RaipurNews #रायपुर #राज्योत्सव2026 #भारतीयवायुसेना #एयरशो #छत्तीसगढ़ https://t.co/WnAO4Fr6Aa
— Nishaanebaz.com (@nishaanebaz_com) October 30, 2026
विशेषज्ञों के अनुसार, ‘सारंग’ दुनिया की एकमात्र ऐसी एरोबेटिक टीम है जो पांच एडवांस लाइट हेलिकॉप्टरों (ALH ध्रुव) के साथ अद्भुत और जोखिम भरे करतब दिखाने के लिए जानी जाती है। आगामी 2 नवंबर को आयोजित होने वाले इस भव्य एयर शो के दौरान वायुसेना के जांबाज पायलट आसमान में तिरंगा फॉर्मेशन, लूप, रोल और कई अन्य जटिल कलाबाजियां दिखाकर दर्शकों का दिल जीतेंगे। नया रायपुर में चल रहे अभ्यास के दौरान ही आसमान में सारंग टीम के करतब देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है।
Read More : Rewa Crime News: अमहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों के अवैध पटाखों से भरा पिकअप वाहन जब्त
जिला प्रशासन और संस्कृति विभाग द्वारा राज्योत्सव के इस मुख्य आकर्षण को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि 2 नवंबर को आयोजित होने वाले इस एयर शो को आम नागरिक बेहद करीब से और सुरक्षित तरीके से देख सकें, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वायुसेना के इस एयर शो से न केवल छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस का उत्साह कई गुना बढ़ जाएगा, बल्कि युवाओं में देश की रक्षा सेनाओं के प्रति प्रेरणा और देशभक्ति का जज्बा भी मजबूत होगा।