Raipur Police transfer: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों की बदली पोस्टिंग; कई थानों में नई तैनाती

Sanjay Sahu
Raipur Police transfer

Raipur Police transfer: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग के भीतर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के तहत 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इस सूची में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल के तहत खमतराई, डीडी नगर, सिविल लाइन, आमानाका, खम्हारडीह, सरस्वती नगर, गुढ़ियारी, कोतवाली, टिकरापारा, तेलीबांधा, गंज, कबीर नगर और राजेंद्र नगर समेत विभिन्न थानों में तैनाती बदली गई है। इसके अलावा महिला थाना, यातायात विभाग, कंट्रोल रूम और रक्षित केंद्र में भी बदलाव किए गए हैं।

महिला थाना और पिंक गश्त में भी बदलाव

आदेश के मुताबिक, खमतराई थाने में पदस्थ ज्योति राजपूत को महिला थाने में भेजा गया है। डीडी नगर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल साहू को रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है। सिविल लाइन थाना अंतर्गत महिला पेट्रोलिंग पिंक गश्त में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक स्वलेहा शेख को आमानाका थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आमानाका थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सरिता यादव को रक्षित केंद्र की महिला पेट्रोलिंग पिंक गश्त में भेजा गया है।

रक्षित केंद्र में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र कुमार सिंह को खमतराई थाने में तैनात किया गया है। सरस्वती नगर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक ऑसकर केरकेट्टा को रक्षित केंद्र भेजा गया है। इसके अलावा खम्हारडीह थाने में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक अभय कुमार गणोरकर को यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है।

कोतवाली, सिविल लाइन और अन्य थानों में नई तैनाती

गुढ़ियारी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सियाराम धुर्वे को रामनगर चौकी भेजा गया है। कोतवाली थाने में तैनात महिला प्रधान आरक्षक प्रीति वर्मा को महिला थाने में पदस्थ किया गया है। रक्षित केंद्र के एसीपी कोतवाली कार्यालय में कार्यरत प्रधान आरक्षक मेहत्तर सिंह गोआर्य को खम्हारडीह थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है।

Raipur Police transfer: इसी तरह सिविल लाइन थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक खेमराज वर्मा को रक्षित केंद्र के एसीपी सिविल लाइन कार्यालय में भेजा गया है। महिला थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक प्रमीला कुंजाम को कोतवाली थाने में तैनात किया गया है। वहीं, प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद जांगड़े का डीडी नगर थाने के लिए पहले जारी स्थानांतरण आदेश निरस्त कर उन्हें महिला थाने में ही यथावत रखा गया है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी इस आदेश के बाद शहर के विभिन्न थानों और शाखाओं में पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *