IPS Bhanu Pratap Singh: IPS अफसर पर पत्नी के गंभीर आरोप, 6 साल की बेटी को लेकर क्या हुआ? महिला आयोग के समन से मचा हड़कंप

Sanjay Sahu
IPS Bhanu Pratap Singh

IPS Bhanu Pratap Singh: पटना। बिहार राज्य महिला आयोग ने आईपीएस अधिकारी और खगड़िया के एसपी भानु प्रताप सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी पूजा सिंह की शिकायत पर संज्ञान लिया है। पूजा सिंह ने सोमवार को आयोग में पति के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र जारी कर पूजा सिंह की सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने शिकायत के संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए भानु प्रताप सिंह को भी कार्यालय में उपस्थित होने का समन भेजा है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

छह साल की बेटी से दूर रखने का आरोप

पूजा सिंह का आरोप है कि वह लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी छह साल की बेटी को उनसे दूर कर दिया गया है और भानु प्रताप सिंह बच्ची को अपने साथ लेकर चले गए।

IPS Bhanu Pratap Singh: पूजा के मुताबिक, बेटी से मिलने की उम्मीद में वह पटना से खगड़िया स्थित एसपी आवास पहुंचीं, लेकिन वहां भी उन्हें बच्ची से मिलने नहीं दिया गया। उनका कहना है कि बाद में बेटी को खगड़िया लाया गया, फिर भी उन्हें उससे मिलने का मौका नहीं मिला। पूजा ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह अस्पताल में थीं, तब भानु प्रताप सिंह उनसे मिलने तक नहीं पहुंचे। फिलहाल, मामले में महिला आयोग की कार्रवाई और संबंधित पक्षों का जवाब महत्वपूर्ण होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *