PCS Officers Love Story: महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा और जिला सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा बाजपेयी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने हाल ही में चित्रकूट के एक निजी होटल में सादगीपूर्ण समारोह में सगाई की। अब 30 नवंबर को खजुराहो में दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगे।
महज 200 मीटर की दूरी से बढ़ीं नजदीकियां
राहुल मिश्रा और आकांक्षा बाजपेयी के कार्यालय एक-दूसरे से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। कामकाज के दौरान मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। अब दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता शादी तक पहुंचने जा रहा है। चित्रकूट के एक निजी होटल में आयोजित सगाई समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस कार्यक्रम में दोनों परिवारों के चुनिंदा सदस्य शामिल हुए।
जानिए दोनों अधिकारियों के बारे में
राहुल मिश्रा वर्ष 2020 बैच के PCS अधिकारी हैं और मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। उन्होंने जुलाई 2024 में महोबा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला था। वहीं, आकांक्षा बाजपेयी मूल रूप से बांदा जिले की निवासी हैं। वह पिछले तीन वर्षों से महोबा में जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
PCS Officers Love Story: 30 नवंबर को खजुराहो में होगी शादी
PCS Officers Love Story: दोनों परिवारों की सहमति से विवाह के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की गई है। शादी का समारोह खजुराहो में आयोजित होगा। सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद साथी अधिकारियों और शुभचिंतकों की ओर से दोनों को बधाइयां मिल रही हैं। महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित दफ्तरों से शुरू हुआ परिचय अब जीवनभर के रिश्ते में बदलने जा रहा है।