CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में साइक्लोन का खतरा! 50-60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन संभागों में भारी बारिश के आसार

Anuj Nirala

CG Weather Alert:  रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले मौसम बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान का असर राज्य के कई हिस्सों में पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी है।

50 से 60 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मौसम बदल सकता है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रह सकता है।

28 और 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश, जबकि एक-दो जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, बारिश की तीव्रता और प्रभावित क्षेत्रों को लेकर मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखना जरूरी होगा।

Read More: Chhattisgarh Tax Tech Summit 2026: दुर्ग में ‘छत्तीसगढ़ टैक्स टेक समिट 2026’ का सफल आयोजन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की बार रूम की घोषणा

बस्तर से शुरू हो सकता है बारिश का दौर

पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अक्टूबर से बस्तर संभाग में मौसम का असर दिखाई देना शुरू हो सकता है। इसके बाद 29 अक्टूबर तक रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

सरगुजा संभाग को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में चक्रवाती तूफान का असर पड़ने का अनुमान जताया गया है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के कारण जनजीवन और आवागमन प्रभावित हो सकता है।

आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम?

फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

26 अक्टूबर को भी राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम में बड़ा बदलाव अगले कुछ दिनों में देखने को मिल सकता है।

Read More: Korba Garage Fire Accident: कोरबा के मुड़ापार में रिपेयरिंग के दौरान बाइक में लगी भीषण आग, किक मारते ही उठा चिंगारी का शोला

किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

दिवाली से ठीक पहले बारिश और तेज हवाओं की संभावना ने किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ा सकती है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। तेज हवाओं और बारिश के समय अनावश्यक यात्रा से भी बचें।

मौसम विभाग के अपडेट पर रखें नजर: चक्रवाती तूफान की दिशा और तीव्रता के अनुसार छत्तीसगढ़ में बारिश का असर बदल सकता है। इसलिए जिलेवार चेतावनियों के लिए मौसम विभाग की आधिकारिक जानकारी देखते रहें।

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *