Dhamtari Crime: दो दोस्तों पर चाकू से हमला, एक की मौत! आखिर उस रात क्या हुआ था? पढ़िए सनसनीखेज वारदात

Sanjay Sahu
Dhamtari Crime

Dhamtari Crime: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आपसी विवाद के चलते चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बुधवार रात हुए इस हमले में दो युवकों पर चाकू से वार किया गया, जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

आपसी विवाद में किया चाकू से हमला

मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान दीपांशु साहू के रूप में हुई है, जो मुजगहन का निवासी था। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात मुजगहन के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने दीपांशु और उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इलाज के दौरान दीपांशु की मौत

चाकूबाजी में दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, हमले में घायल दूसरे युवक का भी मामला सामने आया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Dhamtari Crime: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल शुरुआती जानकारी में घटना की वजह आपसी विवाद बताई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही हमले के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *