Chhattisgarh Transfer News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन के बीच प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 12 अधीक्षण अभियंताओं के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, तबादलों में रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, गरियाबंद, बेमेतरा, जगदलपुर, कोरबा और खरसिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा। तबादलों से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभागीय आदेश में दी गई है।
Chhattisgarh Transfer News: देखें आदेश की पूरी सूची:

