Jagannath Rath Yatra 2025 : आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, सोने की झाड़ू से होगा शुभारंभ….

Parivesh
Jagannath Rath Yatra 2025

रायपुर। Jagannath Rath Yatra 2025 : राजधानी रायपुर में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और परंपराओं के संग पूरे उल्लास के साथ निकाली जाएगी। अवंती विहार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधियों के साथ भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा को रथ में विराजित किया जा चुका है।

Jagannath Rath Yatra 2025 : रथ यात्रा की शुरुआत ‘छेरा पहरा’ परंपरा के तहत होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका सोने की झाड़ू से रथ मार्ग की सफाई करेंगे। यह परंपरा सेवा, भक्ति और विनम्रता का प्रतीक मानी जाती है और विशेष रूप से भगवान के मार्ग को पवित्र करने के उद्देश्य से की जाती है।

सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच यह विशेष अनुष्ठान होगा, जिसके बाद नगर भ्रमण के लिए रथ यात्रा रवाना होगी। रथ यात्रा के दौरान भजन मंडलियां, झांकियां और श्रद्धालुओं का सागर उमड़ने की संभावना है। प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पानी, मेडिकल और ट्रैफिक नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई है।

रायपुर की यह रथ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि सामाजिक समरसता और परंपराओं की जीवंत झलक भी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *