CG News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया था मुद्दा…

Sanjay Sahu
CG News

CG News: रायपुर। नवरात्रि के दौरान छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय की ओर से तीन नई मेमू ट्रेनों की सौगात मिली है। इनमें रायपुर से रावघाट और रायपुर से कुरुद के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। नई रेल सेवाओं की मंजूरी से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पत्र के माध्यम से इन सेवाओं की स्वीकृति मिलने की जानकारी दी है।

रावघाट तक पहुंचेगी रेल सेवा

अब तक बस्तर संभाग में रेल सेवा कांकेर जिले के ताड़ोकी तक संचालित हो रही थी। अब रेलगाड़ी को ताड़ोकी से करीब 17 किलोमीटर आगे रावघाट तक ले जाने की तैयारी है। रावघाट रेल लाइन का काम वर्ष 2011 में शुरू हुआ था। यहां तक ट्रेन पहुंचने से दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, रायपुर से कुरुद के बीच नई मेमू ट्रेनों के संचालन से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को फायदा मिल सकता है।

तीन नई मेमू सेवाओं को मिली मंजूरी

रेल मंत्रालय की ओर से स्वीकृत ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

– गाड़ी संख्या 68768/68769: रायपुर–रावघाट मेमू
– गाड़ी संख्या 68772/68771: रायपुर–कुरुद मेमू
– गाड़ी संख्या 68774/68773: रायपुर–कुरुद मेमू

इन सेवाओं के शुरू होने से संबंधित क्षेत्रों में रेल संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है। हालांकि, ट्रेनों के नियमित परिचालन की तारीख और समय-सारणी की जानकारी अलग से सामने आने पर यात्रियों को परिचालन संबंधी पूरी जानकारी मिल सकेगी।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति: बृजमोहन अग्रवाल

नई रेल सेवाओं की मंजूरी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुगम और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उनका निरंतर प्रयास रहा है। मेमू ट्रेनों के संचालन के लिए उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया था, जिसके बाद इन सेवाओं को मंजूरी मिली है।

CG News: सांसद के मुताबिक, रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच रेल सेवाएं शुरू होने से किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और इलाज के लिए राजधानी आने वाले मरीजों को सुविधा मिलेगी। इससे यात्रा के समय में बचत होने के साथ ही क्षेत्र के व्यापारिक और सामाजिक संपर्क को भी मजबूती मिल सकती है। अब यात्रियों को नई ट्रेनों के परिचालन की तारीख और समय-सारणी का इंतजार है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *