Chhattisgarh Transfer: रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के 162 कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। विभाग की ओर से जारी आदेशों में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) और वरिष्ठ सचिवालय सहायक (SSA) के नाम शामिल हैं। सभी संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नए विभागों में पदस्थ किया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार, कुल 162 कर्मचारियों में 87 सहायक अनुभाग अधिकारी, 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायक और 22 वरिष्ठ सचिवालय सहायक शामिल हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत गृह, वित्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, स्कूल शिक्षा, सामान्य प्रशासन और मुख्यमंत्री सचिवालय सहित कई विभागों में कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।
कुछ कर्मचारियों को सामान्य प्रशासन विभाग के अलग-अलग कक्षों और शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अन्य कर्मचारियों को एक विभाग से दूसरे विभाग में भेजा गया है।
Chhattisgarh Transfer: 87 सहायक अनुभाग अधिकारियों की नई पदस्थापना
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची में 87 सहायक अनुभाग अधिकारियों (ASO) के नाम शामिल हैं। इन कर्मचारियों की नई पदस्थापना से संबंधित विस्तृत जानकारी आदेश की सूची में दी गई है।












