Congress Protest: दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, ‘गद्दार ज्ञानेश इस्तीफा दो’ के लगाए नारे

Sanjay Sahu
Congress Protest

Congress Protest: नई दिल्ली/रायपुर। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ता दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान ‘गद्दार ज्ञानेश इस्तीफा दो’ के नारे भी लगाए गए। कांग्रेस नेताओं ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।

दिल्ली में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगें उठाईं। प्रदर्शन से जुड़े वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *