Durg News: घर से अचानक गायब हुईं तीन बच्चियां, परिवार की बढ़ी चिंता; फिर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Sanjay Sahu
Durg News

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक साथ तीन बच्चियों के घर से लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने पांच टीमें बनाकर बच्चियों की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता से तीनों बच्चियों को 12 घंटे से भी कम समय में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।

Durg News: जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को जामुल थाना क्षेत्र से तीन बच्चियों के लापता होने की सूचना मिली थी। मामला संवेदनशील होने के कारण जामुल थाना पुलिस और एससीयू की टीम तुरंत तलाश में जुट गई। बच्चियों को खोजने के लिए पुलिस की पांच टीमों को अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले, रेलवे स्टेशन पर भी जांच

बच्चियों की तलाश के दौरान पुलिस ने विभिन्न रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके अलावा आसपास के इलाकों में पूछताछ की गई और रेलवे स्टेशन समेत अन्य संभावित स्थानों पर चेकिंग की गई। पुलिस टीमों के आपसी समन्वय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बच्चियों का पता लगाया गया।

12 घंटे से कम समय में मिली सफलता

Durg News: लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने तीनों बच्चियों को 12 घंटे से भी कम समय में सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में जामुल थाना पुलिस, एससीयू और महिला रक्षा टीम की अहम भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों के लापता होने की स्थिति में देरी किए बिना नजदीकी पुलिस थाने या आपातकालीन सहायता नंबर 112 पर सूचना दें। समय पर जानकारी मिलने से बच्चों की तलाश में मदद मिल सकती है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *