रीवा। Nishaanebaz.com-Youtuber Manish Patel Bail: “अरे मालिक वो थोड़ी सी गलती हो गई…” जैसे संवादों से सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर हुए मध्य प्रदेश के रीवा जिले के यूट्यूबर मनीष पटेल को आखिरकार अदालत से जमानत मिल गई है। समाज विशेष और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक व भ्रामक टिप्पणी करने के आरोप में करीब 5 महीने तक जेल में बंद रहने के बाद मनीष पटेल बाहर आए हैं। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने रीवा में अपना पहला वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
Read More : MP Rent A Garba Partner Trend: इंदौर-भोपाल में ‘रेंट अ गरबा पार्टनर’ का ट्रेंड, 1 से 6 हजार तक में बुकिंग
जेल से बाहर आने के बाद बनाए गए इस नए वीडियो रील में यूट्यूबर मनीष पटेल अपनी स्थिति पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं कि उनके जेल जाने की खबर तो हर जगह चली थी, लेकिन उनके वापस आने की खबर किसी को नहीं है। उन्होंने अपनी घटती सोशल मीडिया रीच और लोकप्रियता पर चिंता जताते हुए कहा कि “कैसी हालत हो गई है मेरी, लोग जानेंगे कि नहीं जानेंगे, रीच भी डाउन हो गई है।”
उल्लेखनीय है कि मनीष पटेल के खिलाफ ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने रीवा के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि यूट्यूबर अक्सर कॉमेडी के नाम पर विभिन्न जातियों, धार्मिक संस्कारों और महिलाओं पर विवादित व आपत्तिजनक सामग्री शेयर करते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा रहता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(A) और 353(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
Read More : Tikamgarh News: युवक ने लगाए कमरे में बंद कर मारपीट के आरोप, डॉक्टर ओझा बोले – आरोप निराधार
विंध्य क्षेत्र में यूजीसी और आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दों को लेकर पहले से बने माहौल के बीच मनीष पटेल के इस विवादित वीडियो पर भारी जनाक्रोश देखा गया था। पूर्व में भी उन्हें कई बार ऐसे कंटेंट न बनाने की हिदायत दी गई थी। फिलहाल 5 महीने बाद कोर्ट से राहत मिलने के बाद वे अपने गृह नगर रीवा लौट आए हैं, लेकिन उनके द्वारा साझा की गई नई रील पर एक बार फिर इंटरनेट यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

