Raipur Accident: रायपुर में भीषण सड़क हादसा: तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे ट्रक ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार

Sanjay Sahu
Raipur Accident

Raipur Accident: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

Raipur Accident: जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

 

Raipur Accident: घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई की जानकारी सामने आनी बाकी है। फिलहाल हादसे के चलते इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की सूचना है।

 

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *