Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Airport: रायपुर एयरपोर्ट को नया डायरेक्टर मिला, मोहम्मद आरिफ संभालेंगे जिम्मेदारी;...

Raipur Airport: रायपुर एयरपोर्ट को नया डायरेक्टर मिला, मोहम्मद आरिफ संभालेंगे जिम्मेदारी; बागडोगरा-कोयंबटूर का भी रह चुका है अनुभव

Raipur Airport:
Raipur Airport:

Raipur Airport: रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर के नए एयरपोर्ट डायरेक्टर के रूप में मोहम्मद आरिफ की नियुक्ति की गई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आरिफ 6 अक्टूबर 2026 से रायपुर एयरपोर्ट का कार्यभार संभालेंगे।

मोहम्मद आरिफ AAI के वाणिज्यिक विभाग से जुड़े अधिकारी हैं और उन्हें एयरपोर्ट संचालन एवं प्रशासन का लंबा अनुभव है। इससे पहले वे बागडोगरा एयरपोर्ट और कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरपोर्ट डायरेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

यात्री सुविधाओं को बेहतर करने पर रहेगा फोकस

Raipur Airport: दो प्रमुख एयरपोर्ट पर डायरेक्टर के रूप में काम करने के दौरान मोहम्मद आरिफ को एयरपोर्ट संचालन, प्रशासन, यात्री सेवाओं और सुविधाओं से जुड़े कामकाज का अनुभव मिला है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ रायपुर एयरपोर्ट के संचालन और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने में मिलेगा।

Raipur Airport: नई जिम्मेदारी संभालने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर संचालन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ यात्री-केंद्रित सेवाओं, सुविधाओं और एयरपोर्ट प्रशासन को और प्रभावी बनाने पर फोकस रहने की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here