Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh Balrampur News: सब्जियों की फसल के बीच गांजे की खेती, पुलिस ने...

Balrampur News: सब्जियों की फसल के बीच गांजे की खेती, पुलिस ने 112 पौधे किए जब्त; आरोपी गिरफ्तार

Balrampur News
Balrampur News

Balrampur News: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सब्जियों की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती का मामला सामने आया है। पटवारी से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम खुखरी के रखैतपारा में दबिश देकर गांजे के 112 पौधे जब्त किए। जब्त गांजे का कुल वजन 36 किलो 300 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये है।

पटवारी की सूचना पर पहुंची पुलिस

पुलिस के मुताबिक, 3 अक्टूबर को खुखरी के हल्का पटवारी ने सूचना दी थी कि कबीर साय टेकाम अपनी जमीन पर सब्जियों की फसल के बीच गांजे के पौधे उगा रहा है। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार की खेती

पुलिस के अनुसार, मौके पर पूछताछ के दौरान आरोपी कबीर साय टेकाम ने अपने घर की बाड़ी में सब्जियों की फसल के बीच गांजे की खेती करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद गांजे के पौधों की कार्रवाई की।

112 पौधे और 36 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

पुलिस ने सब्जियों के बीच लगाए गए गांजे के छोटे-बड़े पौधों, डगाल, हरे पत्ते और तने समेत कुल 112 पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 36 किलो 300 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने जब्त गांजे की कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी है और पंचनामा तैयार किया।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Balrampur News: मामले में पुलिस ने आरोपी कबीर साय टेकाम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here