Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh Kawardha News: शहर में तेंदुए की दस्तक, प्राइवेट हॉस्पिटल में घुसा; इलाके...

Kawardha News: शहर में तेंदुए की दस्तक, प्राइवेट हॉस्पिटल में घुसा; इलाके में मची अफरा-तफरी, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

Kawardha News
Kawardha News

Kawardha News: कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में तेंदुए की दस्तक से हड़कंप मच गया। शहर के हृदय स्थल स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुआ दिखाई देने के बाद इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि तेंदुआ भटकते हुए जंगल से शहर की ओर पहुंचा और एक प्राइवेट हॉस्पिटल परिसर में घुस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

मौके पर जुटी लोगों की भीड़

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। तेंदुए के शहर में पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ के कारण स्थिति और संवेदनशील हो गई, जिसके चलते वन विभाग और पुलिस की टीम लोगों को मौके से हटाने में जुटी हुई है।

वन विभाग की टीम मौके पर तैनात

Kawardha News: सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। DFO समेत वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

लोगों को घरों में रहने की सलाह

Kawardha News: वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। साथ ही तेंदुए को देखने के लिए मौके पर जमा हो रही भीड़ को हटाया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी तरह की बाधा न आए और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here