Sunday, October 4, 2026
Home Madhya Pradesh Satna Murder Case Solved: 30 हजार के कर्ज और चेक विवाद में...

Satna Murder Case Solved: 30 हजार के कर्ज और चेक विवाद में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, सतना पुलिस ने किया खौफनाक वारदात का खुलासा

सतना। Nishaanebaz.com-Satna Murder Case Solved: मध्य प्रदेश की सतना जिला पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घटी 65 वर्षीय बुजुर्ग की खौफनाक अंधी हत्या का महज कुछ ही दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले की तह तक जाते हुए और डिजिटल व फॉरेंसिक साक्ष्यों को जोड़ते हुए वारदात को अंजाम देने वाले तीनों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

घटना का सनसनीखेज खुलासा तब हुआ जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम हाटी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग रामशंकर गर्ग का शव बीते 18 सितंबर 2026 को उन्हीं के नवनिर्मित मकान के अंदर खून से लथपथ और संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। मर्ग जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश तेज कर दी थी।

Read More : Raigarh Cricket Betting Action: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का पर्दाफाश, रायगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आया 1 साल से सक्रिय बुकी

पुलिस ने संदेह और मुखबिर तंत्र के आधार पर जब क्षेत्र के ही तीन युवकों—सचिन केवट, नीरज केवट और अंकित केवट को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो परत-दर-परत खौफनाक सच बाहर आ गया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक रामशंकर गर्ग ने करीब दो साल पहले अंकित केवट को 10 प्रतिशत मासिक ब्याज की दर पर 30 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसके एवज में सचिन केवट का एक ब्लैंक चेक लिया गया था। जब लंबा समय बीतने के बाद भी आरोपी मूल रकम और ब्याज नहीं चुका पाए, तो मृतक ने चेक बाउंस कराकर कोर्ट में केस दायर कर दिया, जिससे आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसने लगा था।

Read More : भाजपा ने खोले राज्यसभा के पत्ते! दिनेश आर्या और कोयल मल्लिक को टिकट, जानें दोनों का सियासी सफर

इसी कोर्ट केस और बढ़ते विवाद से बौखलाए तीनों आरोपियों ने बुजुर्ग को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। बीते 14 सितंबर की रात तीनों आरोपी योजनाबद्ध तरीके से बुजुर्ग रामशंकर गर्ग के नवनिर्मित घर में हिसाब-किताब करने के बहाने दाखिल हुए। बातचीत के दौरान जैसे ही तकरार बढ़ी, तीनों ने मिलकर बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी, चाकू और पास रखे लोटे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक कुल्हाड़ी, एक चाकू और लोटा जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here