Bacheli News: गांधी जयंती पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन ने आयोजित की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Sanjay Sahu
Bacheli News

Bacheli News: फकरे आलम खान/बचेली-बचेली। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), बचेली द्वारा 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर नमन किया गया।

Bacheli News: इस अवसर पर इंटक सदन, बचेली में बच्चों एवं महिलाओं के लिए महात्मा गांधी जी के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बापू के जीवन, उनके संघर्ष तथा सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए।

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सद्भाव के संदेश को याद किया गया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन और देशहित में दिए गए प्रेरणादायी “जय जवान, जय किसान” के संदेश को भी स्मरण किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के साथ-साथ प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 15 अक्टूबर को केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड, बचेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।

मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान राष्ट्रनायकों के जीवन, विचारों एवं आदर्शों से जोड़ना तथा उनमें देशभक्ति, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है।

Bacheli News: यूनियन की इस पहल को आने वाली पीढ़ी को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माताओं के आदर्शों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *