Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh MP NewsL बालाघाट के जगला पहुंचे राहुल गांधी, मृत आदिवासी बच्चों...

MP NewsL बालाघाट के जगला पहुंचे राहुल गांधी, मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से की मुलाकात, BJP ने साधा निशाना

Rahul Gandhi Balaghat Visit: निशानेबाज न्यूज़ डेस्क- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार, 1 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचे। उन्होंने जगला गांव जाकर मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवारों से बातचीत कर घटना से जुड़ी जानकारी ली। राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, बैहर विधायक संजय उइके और कांग्रेस नेता हिना कांवरे भी मौजूद रहीं।राहुल गांधी दिल्ली से महाराष्ट्र के गोंदिया पहुंचे थे। इसके बाद सड़क मार्ग से वे रजेगांव, सालेटेगा, कोसमी बायपास, भरवेली, सोनेवानी और बिठली होते हुए बालाघाट के जगला गांव पहुंचे।

जगला पहुंचने से पहले राहुल गांधी ग्राम मोटे स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में भी रुके। यहां उन्होंने बच्चों से बातचीत की और मिड डे मील को लेकर जानकारी ली।उनके बालाघाट दौरे का मुख्य कार्यक्रम जगला गांव में मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात का था। राहुल गांधी ने परिजनों से घटना और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली।

12 दिनों के भीतर राहुल गांधी का दूसरा MP दौरा
राहुल गांधी का 12 दिनों के भीतर मध्य प्रदेश का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले 19 सितंबर को उन्होंने इंदौर का दौरा किया था। यहां रीजनल पार्क के पास स्थित आईएडी पार्क में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों और युवाओं से बातचीत की थी।कार्यक्रम में रोजगार, शिक्षा और पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इसी दौरान एक युवक ने बालाघाट से जुड़े मुद्दे का भी उल्लेख किया था।
Read More: MP Police Bharti 2013: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विवादित मेरिट लिस्ट रद्द! 12 हफ्ते में नई सूची

जीतू पटवारी बोले- मध्य प्रदेश के प्रति संवेदनशील हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की घटना का भी राहुल गांधी ने संज्ञान लिया था और इंदौर में पीड़ितों से मुलाकात की थी।पटवारी के मुताबिक राहुल गांधी ने सागर के जहरीली शराब मामले की जानकारी भी ली थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि आदिवासियों के उत्थान के मुद्दों को सामने लाना है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी से पूछे सवाल
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उन्हें बालाघाट आने का अधिकार है, लेकिन उन्हें नक्सलवाद से जुड़े सवालों का भी जवाब देना चाहिए।खंडेलवाल ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री लिखिराम कांवरे की हत्या का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी कभी उनके परिवार से मिलने या संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।उन्होंने बालाघाट के विकास और बुनियादी ढांचे को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई हुई और क्षेत्र में स्कूल समेत अन्य विकास कार्य किए गए।

बालाघाट दौरे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
राहुल गांधी के दौरे के दौरान एक तरफ कांग्रेस ने इसे मृत बच्चों के परिवारों से संवाद और आदिवासी मुद्दों से जोड़कर बताया, वहीं बीजेपी ने नक्सलवाद और बालाघाट के विकास को लेकर कांग्रेस से सवाल किए हैं। दोनों दलों के इन बयानों के बीच राहुल गांधी की जगला यात्रा मध्य प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here