Wednesday, September 30, 2026
Home Entertainment उर्वशी रौतेला ‘खुद को शिक्षित कीजिए’! 7000 करोड़ के दावे पर भड़के...

उर्वशी रौतेला ‘खुद को शिक्षित कीजिए’! 7000 करोड़ के दावे पर भड़के AI कंपनी के CEO, अब आर-पार की जंग

Urvashi Rautela AI Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और लॉस एंजेलिस स्थित AI कंपनी के बीच कथित कानूनी विवाद चर्चा में है। उर्वशी रौतेला की टीम का आरोप है कि उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, तस्वीर और वीडियो का इस्तेमाल किया गया। टीम ने कथित नुकसान के लिए करीब 7,000 करोड़ रुपये के हर्जाने का दावा किया है। अब बॉलीवुड.AI कंपनी के फाउंडर और CEO शीराज हसन ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री पर पलटवार किया है।

क्या है उर्वशी रौतेला और AI कंपनी का विवाद?

विवाद की शुरुआत एक वायरल इंटरव्यू से जुड़ी बताई जा रही है। इसमें Bollywood.AI और Hollywood.AI प्लेटफॉर्म से जुड़े इंटरव्यू के दौरान उर्वशी रौतेला से बॉलीवुड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बदलते रिश्ते को लेकर सवाल किया गया था।
अभिनेत्री ने AI के बढ़ते प्रभाव और बॉलीवुड पर इसके असर को लेकर अपनी राय रखी थी। इसके बाद उनकी टीम की ओर से कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात सामने आई।

शीराज हसन ने उर्वशी रौतेला को दिया जवाब

अभिनेत्री के बयान के बाद AI कंपनी के CEO शीराज हसन ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू में उर्वशी के जवाब को प्रभावित नहीं किया गया था। शीराज हसन ने अभिनेत्री को AI और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भविष्य को समझने की सलाह देते हुए कहा कि ‘Bollywood.AI’ और ‘Hollywood.AI’ मनोरंजन के भविष्य का हिस्सा हैं।
उन्होंने AI से बनने वाली फिल्मों, वर्टिकल ड्रामा और डिजिटल स्टार्स के बढ़ते चलन का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, तकनीक में हो रहे इस बदलाव को रोकना संभव नहीं है और इंडस्ट्री को इसे समझना होगा।

उर्वशी रौतेला की टीम ने क्या कहा?

उर्वशी रौतेला की लीगल टीम का कहना है कि अभिनेत्री की अनुमति के बिना उनके नाम, पहचान, तस्वीरों या वीडियो का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
टीम के मुताबिक, इसी कथित इस्तेमाल को लेकर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसमें करीब 7,000 करोड़ रुपये के कथित नुकसान का आकलन शामिल है।

AI और बॉलीवुड के बीच बढ़ता विवाद

AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ कलाकारों की डिजिटल पहचान और उनके अधिकारों को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हुई है। ऐसे में यह मामला भी AI और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बीच अधिकारों से जुड़े विवाद के तौर पर देखा जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here