Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: शादीशुदा महिला आरक्षक की शिकायत से सनसनी, साथी आरक्षक पर...

Raipur Crime: शादीशुदा महिला आरक्षक की शिकायत से सनसनी, साथी आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप; वीडियो वायरल मामले की जांच जारी

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोर्ट में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने अपने साथी आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला आरक्षक ने यह भी शिकायत की है कि आरोपी की पत्नी ने कथित तौर पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए। शिकायत के बाद गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता रायपुर कोर्ट में पदस्थ है और आरोपी आरक्षक घनश्याम देवांगन भी कोर्ट में ही पदस्थ है। महिला आरक्षक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो भी मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किए। पीड़िता के मुताबिक, सामाजिक बदनामी के डर से उसने शुरुआत में घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की थी।

पति को भेजे फोटो-वीडियो

शिकायत के अनुसार, बाद में आरोपी की पत्नी को कथित घटना और फोटो-वीडियो की जानकारी हुई। आरोप है कि उसने आरोपी के मोबाइल फोन से महिला आरक्षक के पति को दोनों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिए। इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ गंज थाना पहुंची और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

Raipur Crime: आरक्षक गिरफ्तार, पत्नी की तलाश जारी

Raipur Crime: पुलिस ने महिला आरक्षक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी आरक्षक घनश्याम देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने के आरोप में आरोपी की पत्नी घटना के बाद से फरार बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here