Reva News: रीवा में वर्दी पहनकर पुलिसकर्मी ने बनाई फिल्मी रील, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप

Sanjay Sahu
Reva News

Reva News: रीवा: प्रदेश के डीजीपी के सख्त आदेश के बाद भी पुलिसकर्मियों का वर्दी में रील बनाने का मोह भंग नहीं हो रहा, और वर्दी में रील बना रहे है। ताजा मामला रीवा से सामने आया है, जहां एक पुलिस कर्मी ने वर्दी में फिल्मी गानों में रील बनाई फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट भी किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Reva News: आरक्षक का नाम रंजीत सिंह रावत है, जिसने वर्दी पहनकर फिल्मी गानों में रील बनाई, और फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया। सोशल मीडिया में रील वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है, जिसके बाद आगे इस पर कार्यवाही की जाएगी। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी पुलिसकर्मी ने वर्दी में रील बनाई हो, इसके पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *