इंदौर। Nishaanebaz.com-Indore Fake Identity Crime: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी और नाबालिग से छेड़छाड़ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक अपनी असली पहचान छिपाकर पिछले लगभग दो वर्षों से खुद को ‘संजय सांखला’ बताकर पीड़िता के घर आ-जा रहा था। आरोपी ने फर्जी नाम का सहारा लेकर नाबालिग के साथ गलत नीयत से लगातार छेड़छाड़ की और उसे प्रताड़ित किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शेख सईद ने खुद को हिंदू नाम ‘संजय सांखला’ बताकर पीड़िता के परिवार से जान-पहचान बढ़ाई और उनके घर में अपनी पैठ बना ली। इस दौरान वह मौका पाकर नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करता रहा। हाल ही में जब पीड़िता और उसके परिजनों के सामने आरोपी की असली पहचान उजागर हुई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
इंदौर में फर्जी पहचान बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप। खुद को ‘संजय सांखला’ बताकर घर में बनाता था पैठ, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार।#Indore #CrimeNews #POCSO #FakeIdentity #IndorePolice pic.twitter.com/Cc3CSjZSu7
— Nishaanebaz.com (@nishaanebaz_com) September 15, 2026
Read More : MP Employees के लिए बड़ी खबर! अलाउंस की होगी समीक्षा, CM मोहन यादव ने दिया बड़ा संकेत
सच्चाई सामने आने के तुरंत बाद पीड़िता अपने परिवार के साथ लसूड़िया थाने पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी शेख सईद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), छेड़छाड़ और पहचान छिपाकर धोखा देने (फर्जीवाड़ा) से जुड़ी संबंधित धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया।
मामले की पुष्टि करते हुए एडिशनल डीसीपी (Addl DCP) राजेश दंडोतिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शेख सईद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि क्या उसने इस पहचान के आधार पर अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी या अपराध किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।







[…] […]